पिलखुवा। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी डॉली शर्मा का जन्मदिन गुरुवार को पिलखुवा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर उनके आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पिलखुवा क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों और सामाजिक लोगों ने पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने डॉली शर्मा को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की। इस मौके पर माहौल काफी सौहार्दपूर्ण रहा और लोगों ने आपसी मुलाकात कर एक-दूसरे का हालचाल जाना।
जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान पिलखुवा से पहुंचे लोगों के बीच विभिन्न सामाजिक विषयों को लेकर भी चर्चा हुई। क्षेत्र से जुड़े मुद्दों और सामाजिक गतिविधियों पर लोगों ने अपने विचार साझा किए। उपस्थित लोगों ने डॉली शर्मा के साथ बातचीत कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर संजीव गुड्डू एडवोकेट, सुशील शर्मा, पवन शर्मा, सतेंद्र माहिया, शिवकुमार पूनिया, जगदीश कोरी, इकबाल अहमद, अशोक शर्मा, अब्दुल सत्तार, सौरभ शर्मा, मनीष सैन, राहुल शर्मा, दीपक शर्मा, कृष्ण गोपाल शर्मा, विकास शर्मा, समीर मलिक, गुरुदत्त शर्मा, शरद शर्मा, सुधीर बिट्टू, अभितेज शर्मा और महबूब अली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सभी उपस्थित लोगों ने डॉली शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान लोगों के बीच आपसी भाईचारे और सामाजिक संवाद का माहौल देखने को मिला।
ये भी पढ़ें: रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना की समीक्षा, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश



